समर वसुधा की तप्तता में, भले किये हों तुमने द्वंद्व ।
बैठ द्वार की उष्ण छाँव में, सहती थी मैं अंतर्द्वंद्व ।।
गोली खाई जब भी तुमने, ढोया छाती पर अंगार ।
सौंदर्य निखर कर आया त्यों, सत्रहवाँ मेरा शृंगार ।।
उजड़ गई मस्तक की लाली,हुए अवर्णे कक्ष-कपाट ।
विधवा बन भी पूर्ण सुहागन, मुखड़ा मेरा रहा सपाट ।।
तेरे विजय की सुगाथा में,हुआ समर्पित है सिंदूर ।
करने अमर तेरे गात्र को, हुआ अश्रु भी मुझसे दूर ।।
तुम्हें देखकर तीन रंग में, हावी पीड़ा पर अभिमान ।
छीन लिये सब गहने तुमने, दिया अमूल्य उच्च सम्मान ।।
हुई ओढ़नी वर्ण विहीना, पायल ने खोयी झंकार ।
गौण हैं सूचक समृध्दि के, प्रधान जन-गण-मन टंकार ।।
छोड़ अकेली यशोधरा को, देकर नन्हें से उपहार ।
चले गए तुम बुद्ध मार्ग पर, खोजने राष्ट्र में परिवार ।।
दर्पण में दिखती छवि तेरी, भौंहों मध्य तेरा प्रताप ।
लक्ष्मीबाई सा हिय मेरा, ना करने देता संताप ।।
अनुगामिन बनकर तेरी मैं, पाऊँ तुमसा ही प्रतिरूप ।
रख जीवित सर्वदा स्वयं में, बनूँ प्रेम का तेरे रूप ।।
समाधि स्थल पर जाकर प्रियवर,दे आऊँ तुम्हें प्रेम पत्र।
प्रति निशा सुहागन बन तेरी,आत्म पर वारूँ आत्म छत्र ।।

सर्वश्रेष्ठ रचना सखी❤️❤️❤️❤️बेहद हृदस्पर्शी🌺🌺🙏
ReplyDeleteनि:शब्द कर दिया इस भावपूर्ण अनुपम कृति श
ReplyDeleteने.... समीक्षा से परे है ये रचना 👌👌👌🙏🏻👏👏👏
बहुत ही सुंदर काव्य की रचना की है
ReplyDeleteभावपूर्ण, संयोग,वियोग,वीर सभी रसों का बेहद संजीदगी से प्रयोग। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।
ReplyDeleteKya Likha hai Tumne Yaar jai hind ....🙏🙏
ReplyDeleteकाव्यशाला की अध्यापिका की अनुपम कृति 🙏👌
ReplyDeleteकब तक होता रहेगा अहिंसा के देश में आतंक का ताण्डव?
ReplyDeleteSpeechless Anushree...aankhe bhar ayi meri
ReplyDelete